दंतेवाड़ा उपचुनाव : 48 घंटे पहले तक चुनाव बहिष्कार की मीटिंग लेने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया मतदान

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार की सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। यहां वोटिंग की समय सीमा सुबह 7 बजे से दोपहर के 3 बजे तक रखी गई है। दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर काफी उत्साह देखे को मिल रहा है। दोपहर 2.30 बजे तक इस सीट पर 43.16 % वोटिंग हुई है।
लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मतदान को लेकर एक ओर जहां ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। वहीं 48 घंटे पहले तक चुनावी वहिष्कार का मीटिंग लेने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। कांचा भीमा और नीलू नाम के इन आत्मसमर्पित नक्सलियों ने गुमियापाल के पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। दोनों नक्सलियों ने दो दिन पहले ही आत्मसमर्पण किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS