उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन, प्रसिद्ध गायिका देवी के गीतों पर झूमे राजधानीवासी

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन, प्रसिद्ध गायिका देवी के गीतों पर झूमे राजधानीवासी
X
उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों से चले आ रहे छठ महापर्व का समापन हो गया। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में धूम धाम से छठ मनाया गया। रायपुर में महादेव घाट, बीरगांव और हीरापुर में छठ पूजा का आयोजन किया गया।

रायपुर। उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों से चले आ रहे छठ महापर्व का समापन हो गया। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में धूम - धाम से छठ मनाया गया। रायपुर में महादेव घाट, बीरगांव और हीरापुर में छठ पूजा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में व्रतियों ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह सहित कई लोग शामिल हुए। इस बार छठ के मौके पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया था।

भूमि प्रदान करने की घोषणा

अपने संबोधन के दौरान सीएम बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए भूमि प्रदान करने की घोषणा की।

भोजपुरी गायिका देवी ने बांधा समां


इस मौके पर विशेष रुप से रायपुर आईं प्रसिद्ध गायिका देवी ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक छठ गीत…मारबउ रे सुगवा धनुष से …कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए… होख न सुरुज देव सहाय…केरवा के पात पे जैसै गीत गाकर देवी ने लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने देवी के गानों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story