सुकमा में जवानों को सफलता, तीन लाख का इनामी नक्सली मारा गया, नक्सल सामान भी बरामद

सुकमा। सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। जिले के तुलसी डोंगरी की पहाड़ियों में जवानों ने तीन लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। इसके साथ ही मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है। मामला जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र का है। एसपी शलभ सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पुसपाल थाना क्षेत्र से डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान तुलसी डोंगरी की पहाड़ियों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जहां मुठभेड़ में जवानों ने 3 लाख के इनामी एक नक्सली को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण पार्टी अभी भी जंगल में फंसी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS