मुख्यमंत्री भूपेश के बस्तर दौरे का आज दूसरा दिन, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह करीब 11.45 पर तोकापाल पहुंचकर वह वनाधिकार सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे मुख्यमंत्री चित्रकोट में वनाधिकार और सुपोषण कार्यशाला में शामिल होंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को सुपोषित दंतेवाड़ा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने खुद ही बच्चों को भोजन की थाली पराेसी। इसमें विटामिन से पूर्ण व्यंजनों के साथ अंडा भी था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 3 साल में छत्तीसगढ़ को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए गांधी जी की गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान के तहत कुपोषण और एनीमिया से पीड़ितों को प्रतिदिन निःशुल्क पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा और जगदलपुर में कई बड़ी घोषणाएं की और करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी हैं। दंतेवाड़ा के मेंढका डोबरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने लगभग 125 करोड़ रूपए के 30 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। वहीं जिला अस्पताल को 200 बिस्तर वाले अस्पताल में विकसित करने की मंजूरी दी है और जिले के बड़ेबचेली को नया अनुविभाग बनाने की घोषणा की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS