छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन सीटों पर कुल 74.95 प्रतिशत मतदान दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। मतदान शांतिपूर्ण रहा। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में कुल 74.95%. दर्ज किया गया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन क्षेत्रों में 73.02 फीसदी मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया था। बता दें कि गुरुवार को राज्य के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए आज मतदान हुआ। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 49,07,489 मतदाता हैं। द्वितीय चरण के तीन लोकसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य के लिए कुल 6484 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां 28,530 मतदान कर्मियों की ड्यटी लगाई गई थी।
Total voter turnout for the 2nd phase of #LokSabhaElections2019 in Chhattisgarh - 74.95%. pic.twitter.com/dFXNJ9Dp2Y
— ANI (@ANI) April 19, 2019
बता दें कि कुल 36 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के मध्य है। राजनांदगांव क्षेत्र में भाजपा की ओर से संतोष पांडेय और कांग्रेस की ओर से भोलाराम साहू, कांकेर में भाजपा की ओर से मोहन मंडावी और कांग्रेस की ओर से बीरेश ठाकुर और महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा की ओर से चुन्नीलाल साहू और कांग्रेस की ओर से धनेंद्र साहू के मध्य मुकाबला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS