5 IPS अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी, रायगढ़, महासमुंद और सूरजपुर के एसपी बदले गए

रायपुर. प्रशासनिक दृष्टिकोण से 5 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया है. जारी किये गए आदेश में रायगढ़, महासमुंद और सूरजपुर के एसपी बदल दिए गए हैं. महासमुंद के एसपी संतोष सिंह रायगढ़ के नए एसपी बनाये गए हैं. सहायक पुलिस महानिरीक्षक जीतेन्द्र शुक्ला को महासमुंद जिले का नया एसपी बनाया गया है.
वही राजेश कुकरेजा सूरजपुर के नए एसपी बने हैं. सूरजपुर के एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल को कोरबा बटालियन भेजा गया है. वही रायगढ़ में पदस्थ एसपी राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है.
देखिये सूची...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS