नक्सली इलाकों में ड्यूटी पर तैनात जवानों को आदिवासी बहनों ने बांधी राखी

सुकमा। देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। घोर नक्सली इलाके में भी जवानों ने रक्षाबंधन मनाया। नक्सली मोर्चे पर अलग अलग इलाके में तैनात जवानों की कलाईयों को वहां की स्थानीय आदिवासी महिलाओं व युवतियों ने सुनी नहीं रहने दिया। जवानों ने सैकड़ों मिल दूर घर पर बहनों को फोन पर कहा यहां बस्तर की बहनों ने राखी बांध दी।
ड्यूटी पर तैनात जवानों की कलाइयां जब रक्षाबंधन पर भी सूनी रहती है तो उसका दर्द सिर्फ एक जवान ही समझ सकता है। शुक्रवार को इन आदिवासी महिलाओं ने जवानों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांध जवानों की चेहरों पर कभी न भूलने वाली खुशी दे दी। बहनों ने जवानों की आरती उतारी, टीका लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाई तो जवानों ने भी बहनों को उपहार स्वरूप उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS