छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि Watch Video

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि Watch Video
X
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के सदस्य रहे संतोष अग्रवाल, दिवंगत विधायक भीमा मंडावी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य बलराम सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के सदस्य रहे संतोष अग्रवाल, दिवंगत विधायक भीमा मंडावी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य बलराम सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, संतोष अग्रवाल के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं विधायक भीमा मंडावी के जाने से न सिर्फ आदिवासी समाज बल्कि प्रदेश के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा भीमा कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं और दो बार विधानसभा में चुने जाने का अवसर मिला। वे बेहद मिलनसार और सरल राजनेता रहे हैं। उनके परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य बलराम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, बलराम जी का स्वाभाव बेहद सहज और सरल था। हम सभी को वे पुत्रवत स्नेह किया करते थे। उनके जाने से बड़ी क्षति हुई है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, संतोष कुमार अग्रवाल जनसरोकारों के प्रति सजग थे। वे बेहद लोकप्रिय व्यक्ति थे, उनका निधन दुखद है। भीमा मंडावी को श्रद्धां​जलि देते कहा, मैं हमेशा उनकी वीरता का कायल रहूंगा। भीमा मंडावी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई के नायक के रूप में भीमा मंडावी जाने जाएंगे। उन्होंने सामाजिक दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया है।

किसानों को लेकर उनका अलग ही लगाव रहा और कई मोर्चों पर उन्होंने लड़ाई लड़ी। भीमा ने विधायक दल के उपनेता, जिलाध्यक्ष समेत कई पदों पर रहकर काम किया है। आज अगर वे जीवित होते तो अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे होते। वहीं ठाकुर बलराम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले उनका सभी के साथ निकट संबंध रहा है। ठाकुर बलराम सिंह जी का जाना बेहद दुखद है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश की माता बिंदेश्वरी देवी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, वे एक धार्मिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाली महिला रहीं। आध्यात्म में उनकी गहरी रूचि रही है।

पूर्व सीएम और जेसीसीजे प्रमुख अजीत जोगी

पूर्व सीएम और जेसीसीजे प्रमुख अजीत जोगी ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भीमा मंडावी मेरे पास ही बैठा करते थे इस सदन में, आदिवासियों के प्रति जो उनकी गहन सोच और जुड़ाव था वह स्मरण किया जाएगा। ठाकुर बलराम सिंह जी के जाने से बिलासपुर जिले की राजनीति का मजबूत स्तंभ गिर गया। उनके बगैर राजनीति को सोचना समझना भी मुश्किल है। स्थानीय चुनाव से लेकर लोकसभा और विधानसभा तक उनकी भूमिका होती थी।

इतना ही सहकारिता चुनावों में भी उनकी गहरी दिलचस्पी हुआ करती थी। बलराम जी की छत्तीसगढ़ी भाषा में गहरी पैठ थी। इस दौरान पूर्व सीएम अजीत ने कहा, सदन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि देता हूं। वे एक आदर्श माता थी मातृत्व का भाव और धर्म में गहरी निष्ठा थीं। परिवार की धुरी बनकर उन्होंने अपने पुत्र और परिवार को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाया।

इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे और नेता प्रतिपक्ष धरममलाल कौशिक समेत समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story