रायपुर पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत Watch Video

रायपुर पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत Watch Video
X
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस आज रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रायपुर पहुंचने के बाद बैस ने कहा कि त्रिपुरा छत्तीसगढ़ जैसा ही है।

रायपुर। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस आज रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रायपुर पहुंचने के बाद बैस ने कहा कि त्रिपुरा छत्तीसगढ़ जैसा ही है। केवल खानपान और बोली अलग है। त्रिपुरा एक खूबसूरत और शांत प्रदेश है। उन्होंने कहा कि वहां के सीएम से उनका बेहतर ताल मेल है। वहीं आरक्षण के सवाल पर उन्होंने किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए इस विषय पर मेरा बोलना ठीक नहीं है। बता दें कि हाल ही में रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके पहले वे रायपुर से सांसद थे। हालांकि इस बार उनको टिकट नहीं दिया गया। उनके स्थान पर बीजेपी ने सुनील सोनी को मैदान में उतारा था।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story