दंतेवाड़ा : पुलिस नक्सल मुठभेड़ में मारे गए 5-5 लाख के दो नक्सली

दंतेवाड़ा : पुलिस नक्सल मुठभेड़ में मारे गए 5-5 लाख के दो नक्सली
X
छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का ईनाम घोषित था।

विकास तिवारी/ दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर एक एक लाख का ईनाम घोषित था। दोनों नक्सलियों की शिनाख्त मलांगीर एलओएस सदस्य लछु मंडावी व गुमियापाल जनमिलिशिया कमांडर पोड़िया के रूप में की गई है। घटना किरंदुल थानाक्षेत्र के कुटरेम क्षेत्र की बताई जा रही है।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ऑपरेशन संयुक्त रूप से दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड और किरंदुल पुलिस द्वारा चलाया गया था। मारे गए नक्सलियों में पांच-पांच लाख के दो नक्सली हैं। वहीं मौके से नक्सलियों के शव के साथ एक इटली में बनी पिस्टल व एक 12 बोर रायफल बरामद किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story