गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के घर अनहोनी टली, दो जहरीले नाग के जोड़े को पकड़ा गया

दुर्ग। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के घर से दो जहरीले नाग के जोड़े को पकड़ा गया है। नोवा नेचर संस्था की टीम के सदस्य अजय कुमार ने सांपों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मीनाक्षी नगर स्थित बंगले से दोनों सांपों को पकड़ा है। इससे एक अनहोनी की घटना टल गई है। बताया जा रहा है कि सांप को आरक्षक लेखराम व गृहमंत्री की पोती ने देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को जानकारी दी गई।
वन विभाग के स्टाफ ने नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को सूचना दी। जिसके बाद संस्था के अजय चौधरी फौरन गृह मंत्री के बंगले में पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। दोनों सापों को पकड़ कर अजय चौधरी ने वन विभाग के हवाले कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS