एक दिवसीय प्रदेश प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कांकेर में CAA के समर्थन रैली में होंगे शामिल

रायपुर। एक दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए सीएए के समर्थन में बोलते हुए कांग्रेस पार्टी को झूठा करार दिया।फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि CAA के खिलाफ कुछ दल राजनीति कर रहे है इसको समझना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की पार्लियामेंट को कानून बनाने का अधिकार है, राज्यों को अधिकार नही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान धर्म के आधार पर बने हैं। जो लोग भारत की तरफ आये हैं यह एक्ट उनके लिए है। जो भारत मे अल्पसंख्यक रह रहे है उनके लिए भी इस एक्ट से कोई नुकसान नही है। छठवीं अनुसूची के क्षेत्रों का इसमे उल्लेख है लेकिन असम के कुछ भागों में इसका कोई असर नही होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सीएए औऱ एनआरसी पर कांग्रेस झूठ बोल रही है लोगो को इस बारे में थोड़ा बाद में समझ आएगा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एयरपोर्ट से कांकेर के लिए रवाना हुए। जहां वो CAA के समर्थन रैली में शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS