कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए सरगुजा कलेक्टर, नाराज केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने पीएमओ में की शिकायत

अम्बिकापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरगुजा कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर से बेहद नाराज हैं। नाराजगी इतनी कि उन्होंने कलेक्टर की शिकायत पीएमओ कार्यालय सहित रक्षा मंत्रालय व मानव संसाधन मंत्रालय से की है। रेणुका सिंह ने कहा कि सरगुजा कलेक्टर ने प्रोटोकाल को दरकिनार किया ही, देश की रक्षा अकादमी का भी अनादर किया है। अंबिकापुर सैनिक स्कूल के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। इसी समारोह में सरगुजा कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी थी। कलेक्टर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
बताया जा रहा है कि सैनिक स्कूल प्रबंधन ने उनसे कार्यक्रम में आने के लिए कई बार संपर्क भी किया गया परंतु कोई ठोस जवाब ही नहीं मिला और ना ही वे कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी बात को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के मंच पर ही कलेक्टर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण डिफेन्स एकेडमी के इस संस्थान में देश की रक्षा करने वाले मजबूत कंधे तैयार होते हैं। ऐसी सम्मानीय संस्था का जो कलेक्टर सम्मान ना कर सके उसके भी सम्मान का ख्याल नहीं रखा जाना चाहिए।
मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी - इस संबंध में केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि मुझे कलेक्टर से ऐसे बर्ताव की उम्मीद नहीं थी। जिस समय कार्यक्रम चल रहा था, उस दौरान शहर में ना तो कोई मंत्री था, ना कोई अन्य वीआईपी। उन्हें कार्यक्रम में आने की सहमति नहीं देनी थी। उन्होंने पीएमओ कार्यालय, रक्षा मंत्रालय एवं मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS