धान खरीदी को लेकर दोनों सदनों में हंगामा, कांग्रेस सांसदों ने किया वॉक आउट

रायपुर। आज दोनों ही सदनों लोकसभा और राज्यसभा में धान खरीदी का मुद्दा छाया रहा। कांग्रेस के सांसदों ने इस मुद्दे को सदन में उठाया। जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस के सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में सांसद छाया वर्मा ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल पूल में छत्तीसगढ़ का चावल नहीं खरीदा जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्रीय मंत्रियों से मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री को कई बार पत्र भी लिख चुके हैं। लेकिन फिर भी समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार धान नहीं खरीद रही है। उन्होंने कहा कि नियमों को शिथिल कर जिस तरह से 2017-18 में बीजेपी सरकार के समय धान खरीदी की गई थी, उसी तरह अब भी नियमों में शिथिलता लाते हुए प्रदेश का चावल खऱीदा जाए।
एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने राज्यसभा में कहा कि पूरे हिन्दुस्तान भर में धान समर्थन मूल्य के अंतर्गत भारत सरकार और राज्य सरकारें खरीदती है। केन्द्र सरकार ने संकल्प लिया है कि हम किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे। केन्द्र सरकार ने 1815 रू प्रतिक्विंटल में धान खरीदने का आदेश दिया।जबकि राज्य सरकार ने 2500 रू. प्रतिक्विंटल में धान खरीदने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के संकल्प को पूरा करने में राज्य सरकार का अपना भी योगदान है। केंद्र सरकार को नाराजगी दिखाने की बजाए, छत्तीसगढ़ के प्रयास की सराहना करनी चाहिए। सेंट्रल पूल में चावल खऱीदना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS