US Embassy ने की स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की तारीफ, नवाचार पर लगाई मुहर

रायपुर। US Embassy (अमेरिकी दुतावास) ने छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की प्रशंसा व्यक्त की है। US Embassy की अधिकृत वेबसाइट से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तारीफ करते हुए ट्वीट किया गया है। दरअसल हाल ही में निजी लैब की तर्ज पर राजधानी रायपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस शासकीय लैब 'हमर लैब' का स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुभारंभ किया था।
पंडरी अस्पताल में शुरु हुए इस लैब में 90 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस लैब में 24 घंटे जांच किया जाएगा। जिसे US Embassy ने इस स्टेट ऑफ द आर्ट मार्डल की तारीफ करते हुए कहा कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मदद करेगा।
स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंह देव की पहल पर बने इस Lab में राजधानी सहित जिले के सभी अस्पतालों से आने वाले विभिन्न सेंपलों की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यापण विभाग छग शासन, NRHM एवं CDC द्वारा जिला स्तर पर पहला सेंट्रालाइज लैब बनाया गया है। इसमें हीमैटालॉजी लैब, बायो कैमेस्ट्रिी लैब, बैक्टिरियोलॉजी लैब, कल्चार लैब, यूरिन कल्चेर जांच, थायराइड, हार्मोंस, टूयमूर मार्कर, सिकल सेल, एन्जालइम टेस्टए Heart Attack संबंधित, एडवांस बायो केमिकल जांच की सुविधाएं मिलेंगी।
जिले के प्राथमिक, सामुदायिक सहित अन्यल अस्प तालों से आने वाले रेफरल सेम्पकल की जांच भी की जाएगी। यह सुविधाएं जो महंगे दाम में निजी अस्पपतालों में खर्च करनी पड़ती थी अब रियायत दर और राशन कार्ड से जांच की सुविधाएं मिल सकेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS