त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू, सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए धमतरी जिले के दो ब्लॉक के 202 ग्राम पंचायतों में 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 1000 पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में 8 जिला पंचायत, 50 जनपद, 202 सरपंच और 2984 पंच पदों के लिए मतदान किया जाएगा है।
इसी तरह के कोरबा जिले के करतला और कोरबा ब्लॉक में प्रथम चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। जिसके लिए 150 सरपंच 2235 पंच व 47 जनपद सदस्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। करतला में कुल मतदाता 1,06,774 हैं। बूथ संख्या 224 है जिसमें संवेदनशील बूथ की संख्या 171 है। जबकि कोरबा में कुल मतदाता 1,02,434 हैं। कुल बूथ संख्या 263 है जिनमे संवेदनशील बूथ 191 हैं।
देवभोग जिले के विकासखंडों में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मैनपुर ओर गरियाबंद विकासखण्ड में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। जिसके लिए 296 मतदान केंद्रों पर 150560 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। सुबह से मतदान केंद्र के लोगों की भीड़ देखी जा रही है। जिला निर्वाचन ने तैयारियों के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इसी तरह सुकमा ब्लॉक के नक्सली चेतावनी के बावजूद लोग मतदान के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। नक्सलियों द्वारा इलाके में चुनाव में मतदान न करने की ग्रामीणों से अपील की थी। बावजूद लोकतंत्र पर विश्वास दिखाकर बड़ी संख्या में लोग मतदान केन्द्र पहुंच रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS