चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम Watch Video

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम Watch Video
X
चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना हो गए हैं। बता दें कि सोमवार को चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विकास तिवारी,जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना हो गए हैं। बता दें कि सोमवार को चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। 5 हजार से अधिक सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। 800 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। 5 संवेदनशील बूथों को शिफ्ट किया गया है। 5 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 16 मतदान केंद्र सुकमा जिले में भी हैं।


बता दें कि इस सीट पर बीजेपी से लच्छुराम लच्छूराम कश्यप और कांग्रेस के राजमन बेंजाम के बीच कड़ा मुकाबला है। चित्रकोट से पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में कांग्रेस के दीपक बैज (Deepak Baij) चुने गए थे। हालांकि दीपक बैज के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गई। बता दें कि इस सीट पर कुल 1 लाख 67 हजार 722 मतदाता हैं. इनमें से पुरूष वोटर्स की संख्या 79 हजार 218 है तो वहीं 88 हजार 503 महिला मतदाताओं की संख्या है। 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story