Chitrakot by Election Live Updates : मटनार के पीठासीन अधिकारी को बदला गया, दोपहर 3 बजे तक 64.14 फीसदी वोटिंग

Chitrakot by Election Live Updates :  मटनार के पीठासीन अधिकारी को बदला गया, दोपहर 3 बजे तक 64.14 फीसदी वोटिंग
X
चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान के लिए 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा।

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव (Chitrakote By-Election) के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से वोटिंग (Voting) शुरू हो गई है। मतदान के लिए 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा, इसके लिए डेढ़ हजार अफसर-कर्मचारियों और करीब सात हजार सुरक्षा बल की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव आयोग ने चित्रकोट सीट पर निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किए हैं।

उपचुनाव में 5 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। उपचुनाव के लिए कुल 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैंए जिनमें से 16 मतदान केंद्र सुकमा के छिंदगढ़ में हैं। 800 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। 5 संवेदनशील बूथों को शिफ्ट किया गया है। 5 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 16 मतदान केंद्र सुकमा जिले में भी हैं।

बता दें कि इस सीट पर बीजेपी से लच्छुराम कश्यप और कांग्रेस के राजमन बेंजाम के बीच कड़ा मुकाबला है। चित्रकोट से पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज चुने गए थे। हालांकि दीपक बैज के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गई। बता दें कि इस सीट पर कुल 1 लाख 67 हजार 722 मतदाता हैं। इनमें से पुरूष वोटर्स की संख्या 79 हजार 218 है तो वहीं 88 हजार 503 महिला मतदाताओं की संख्या है। 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

LIVE UPDATE :

विधानसभा क्षेत्र- 87 चित्रकोट (अजजा) दोपहर 04 बजे का मतदान प्रतिशत 69.85 %।

दोपहर 3 बजे तक 64.14 फीसदी वोटिंग।




कांटाबांस गांव के ग्रामीण एवं महिलाएं लकड़ी की छोटी सी नाव के सहारे नदी पार कर पहुंचे मतदान करने। इनके बूथ को नदी के इस पर करेकोट में शिफ्ट किया गया है।

1.00 PM : चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में आज हो रहे उप निर्वाचन के अंतर्गत दोपहर 1 बजे के मतदान का प्रतिशत 49.63 रहा।

12.58 PM : मटनार सेक्टर कस्तूरपाल बूथ नंबर 23 में मतदान कर्मी की दस्त व पेटदर्द से बिगड़ी तबियत। मतदान कर्मियों की रिजर्व टीम से भेजे जा रहे मतदान कर्मचारी।सेक्टर अधिकारी तरुण प्रधान ने दी जानकारी।

12.38 PM : जनता कांग्रेस के अमित जोगी द्वारा मटनार के पीठासीन द्वारा कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने के ट्वीट व शिकायत करने व तुरंगुर पोलिंग बूथ में जनता कांग्रेस के एजेंट से आईटीबीपी के एएसआई को हटाया गया। बस्तर कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने दी जानकारी।




11:30 PM: चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीठासीन अधिकारी पर कांग्रेस के सपोर्ट में काम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित जोगी ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है और वीडियो भी शेयर किया है।


11.16 PM : दीपक बैज अपनी पत्नी पूनम बैज के साथ अपने गृह ग्राम गढ़िया में किये मतदान।

11: 00 बजे : 28.78 फीसदी वोटिंग।



चित्रकोट उपचुनाव- 10 बजे तक 18.30 % मतदान।




भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप ने अपने गृहग्राम कोड़ेबेड़ा में मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं अपनी जीत का दावा किया।


मतदान केंद्र में दूर-दूर के अंचल से लोग पहुंचे हुए है। वोट के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।


9.30 AM: भाजपा प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप कश्यप ने कोडे बेड़ा मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



सुबह 9:00 बजे तक चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में हुआ 8 .67 प्रतिशत मतदान।




9.00 : वोट देने के लिए भारी उत्साह, मतदान केंद्र में लगी लंबी कतार।

9.00 AM : सुकमा जिले के 16 मतदान केंद्रों में भारी अव्यवस्था। मतदान केंद्र क्रमांक 228 गाडमरास में ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटे से देर से शुरू हुआ मतदान। मतदान केंद्र में न ही टेंट की व्यवस्था है और न ही पानी का इंतजाम। आव्यस्था से लोगों में दिखी भारी नाराजगी।


8.32 AM : कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग। धर्मपत्नी के साथ पहुंच किया मतदान। इरपा के मतदान केंद्र में किया मतदान।







और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story