दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान दल होंगे रवाना Watch Video

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव की वोटिंग के लिए आज मतदान दल रवाना होंगे। 273 पोलिंग बूथों में मतदान करवाने मतदान दल आज दंतेवाड़ा पहुंचेगा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल रवाना होंगे। दंतेवाड़ा विधानसभा में कुल 1 लाख 88 हजार 624 मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 हजार 784 है, वही महिला मतदाता 98 हजार 876 हैं। बता दें वोटिंग के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। 65 से अधिक बटालियन के करीब 12 हजार जवानों को चुनाव कराने के लिए तैनात किया गया है। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इंद्रवती नदी पार के सभी पोलिंग बूथ को मुचनार और छिंदनार में शिफ्ट किया गया है।
बता दें कि दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को वोटिंग होनी है। जबकि परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा। मुख्य मुकाबला बीजेपी की ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस की देवती कर्मा के बीच है। लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत विधाक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS