मतदाता सूची में फेरबदल के कारण अभी तक नही शुरू हो सका मतदान, मतदाताओं में आक्रोश

मतदाता सूची में फेरबदल के कारण अभी तक नही शुरू हो सका मतदान, मतदाताओं में आक्रोश
X
बताया जा रहा है कि मतदान 2 बजे तक ही होना है।

जगदलपुर। बस्तर ब्लॉक के सोनारपाल ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र क्रमांक 91 में 11 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया शुरू नही हो पाई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते मतदाता मतदान नही कर पा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। देरी का कारण मतदाता सूची में फेरबदल को बताया जा रहा है। वहीं मतदान में देरी के चलते मतदाताओं में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मतदान 2 बजे तक ही होना है। मतदान का समय नही बढ़ाया जाएगा।


Tags

Next Story