मौसम : युवाओं के लिए हिल स्टेशन जैसा हुआ लोरमी, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीर

लोरमी। लोरमी में बुधवार रात से बदले मौसम और सुबह से लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक काफी बढ़ा दी है। मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में सुबह से ही घना कोहरा और बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।
बारिश और ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ऐसे में इस हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। बारिश और ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। निश्चित रूप से आम दिनों की अपेक्षा आज जनजीवन जरा अस्त व्यस्त हो गया है। किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं लोरमी इलाके का ये मौसम युवाओं के लिए किसी हिल स्टेशन जैसा है। वे यहां इस मौसम का काफी मजा ले रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ धान खरीदी का कार्य बारिश की वजह से पूरी तरह से ठप पड़ जाएगा। अगर खरीदी कार्य बंद हो गया तो किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS