पंडरी में मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या युवक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंडरी में मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या युवक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
पंडरी में मामूली विवाद में युवक ने हमाल की चाकू घोंपकर हत्या दी। शनिवार शाम हमाल और युवक के बीच विवाद हुआ। इससे आक्रोशित होकर युवक घर गया और चाकू लेकर लौटा।

रायपुर। पंडरी में मामूली विवाद में युवक ने हमाल की चाकू घोंपकर हत्या दी। शनिवार शाम हमाल और युवक के बीच विवाद हुआ। इससे आक्रोशित होकर युवक घर गया और चाकू लेेकर लौटा। इस दौरान उनके बीच फिर विवाद हुआ और युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात देख वहां हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पंडरी पुलिस समेत आला-अफसर पहुंच गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है, मोवा निवासी 65 वर्षीय रघुनाथ की आरोपी रामसेवक यादव उर्फ सोना ने चाकू घोंपकर हत्या की है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

सुबह से चल रहा था विवाद

पुलिस के मुताबिक आरोपी रामसेवक यादव और मृतक रघुनाथ दोनों पड़ोसी थे। मृतक हमाली का काम करता था, जबकि आरोपी रोजी-मजदूरी करता है। शनिवार सुबह दोनों मोहल्ले में बैठे थे। उसी समय अचानक उनके बीच विवाद हो गया। करीब 20 मिनट तक उनमें विवाद चला। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। शाम को आरोपी शराब के नशे में मोहल्ले में पहुंचा, वहां फिर उनके बीच सुबह की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मृतक रघुनाथ ने आरोपी को गाली दी। इससे वह आक्रोशित होकर घर गया और सब्जी काटने का चाकू लेकर आया। फिर उनमें हाथापाई हो गई। इस दौरान आरोपी ने चाकू से तीन बार सीने व पेट पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हरिभूमि ने किया था आगाह

राजधानी में अड्डेबाजी और चाकूबाजी को लेकर हरिभूमि ने 5 अक्टूबर को खबर प्रकाशित कर आगाह किया था। पुलिस की चहलकदमी कमजोर होने से गली-मोहल्लों से सड़कों तक अपराधी और नशेड़ी किस्म के लोग चाकूबाजी को अंजाम दे रहे हैं और मामूली विवाद में हत्या तक कर देते हैं।

8 महीने में 7 हत्याएं

राजधानी में बीते 8 महीने में चाकू घोंपकर 7 लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि 20 से अधिक चाकू से जानलेवा हमला कर घायल करने की वारदातें हुईं। 15 से अधिक चाकू टिकाकर मोबाइल व नकदी लूट एवं लूट की कोशिश हुई। इसके बाद भी शहर में पुलिस की चहलकदमी नहीं बढ़ी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story