कांग्रेस के मंत्री को युवक ने लिखा- देश में बहुत सारे गोडसे जिंदा हैं, जो आपको रास्ता दिखा सकते हैं

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल टीएस सिंह देव ने नागरिक संशोधन बिल पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद ऋषभ वर्मा नाम के व्यक्ति ने टीएस सिंह देव के ट्वीट पर लिखा था 'अपने आप को गांधी मत समझो अभी भी इंडिया में बहुत सारे गोडसे जिंदा हैं, जो आपको रास्ता दिखा सकते हैं।' कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषभ वर्मा को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं। तथा ऋषभ वर्मा के लिखे लेख से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही मांग की।
देखें ट्वीट-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS