रायपुर : बेवजह शहर में घूमने वाले युवक को जेल, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सख्त

रायपुर। कर्फ्यू के दौरान तीन युवक शहर में घूमने निकल गये। पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने रविवार दोपहर आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जब पुलिस ने रोका तो बहस करने लगे। इसके बाद भागने की कोशिश भी की, इसमें एक युवक को चोट भी आई है। दो युवक भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कुंदरापारा का दिनेश तांड़ी घर से घूमने निकला था। पुलिस ने रोका तो उसने बच्ची के अस्पताल में होने का बहाना किया। मगर यह बात झूठ निकली। अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
22मार्च को जनता कर्फ्यू की शहर में सफलता को देख सरकार ने देर शाम 31 मार्च तक प्रदेश में पूर्णबंदी की घोषणा कर दी। सोमवार को लोगों ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया, अपने-अपने काम पर जाते नजर आए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS