थाने से भागा आरोपी, पुलिस ने तीन घंटे बाद फिर दबोचा

नई दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में एक झपटमार दिनदहाड़े पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से भाग गया। आरोपी के थाने से भागने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरा जोर झोक दिया। तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम विकास है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाने से फरार होने का भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह आदर्श नगर इलाके में झपटमारी की एक वारदात हुई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात में आरोपी विकास का हाथ है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर थाने आई। इसके बाद पुलिसकर्मी आपस में बात करने लगे।
इसी बीच आरोपी थाने से फरार हो गया। विकास के थाने से गायब होने पर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। थाने के अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस बीच वारदात के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने विकास को आदर्श नगर इलाके से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS