दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष बन सकती हैं अलका लांबा, जल्द हो सकती है अधिकृत घोषणा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आयी है। कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया।
इस समय दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद खाली है। राजनीति गलियारे में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि आम आदमी पार्टी से बागी होकर इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने वाली अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष बन सकती हैं।
अलका लांबा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाया, इस प्रकार की खबरें सोमवार को दिनभर उड़ती रहीं। लेकिन इन खबरों के अनुरूप पार्टी की तरफ से देर रात तक कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।
वहीं इस मुद्दे पर प्रदेश प्रवक्ता पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी तक पार्टी की तरफ से हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान इस बारे में कोई फैसला करेगी, अगर कुछ हुआ तो उसकी घोषणा की जाएगी।
नये अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम हैं शामिल
वहीं दूसरी तरफ पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभी तक तो आला कमान की तरफ से दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई कवायद ही शुरू नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि केवल खबरों में बने रहने के लिए ही ऐसा कोई प्रोपेगंडा हो सकता है।
वैसे नए प्रदेश अध्यक्ष की लाइन में पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, हारून युसूफ, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, अरविंदर सिंह लवली जैसे नाम शामिल है। बता दें कि इस बार अलगा लांबा ने दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन सफल नहीं हो पाईं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS