Arvind Kejriwal Cabinet Oath Ceremony: राष्ट्रपति ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

Arvind Kejriwal Cabinet Oath Ceremony : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सीएम पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह पूरा कार्यक्रमरामलीला मैदान में होगा। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
Delhi CM-designate Arvind Kejriwal has invited Prime Minister Narendra Modi to attend his swearing-in ceremony on 16th February. (file pic) pic.twitter.com/0M2DhlX5Re
— ANI (@ANI) February 14, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंदर जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम मंत्रिपद की शपथ लेंगे।
दिल्लिवासियों, आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लेने जा रहा है। अपने बेटे को आशीर्वाद देने ज़रूर आना है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 13, 2020
रविवार 16 फ़रवरी, सुबह 10 बजे, रामलीला मैदान। pic.twitter.com/98k4WHTOYB
वहीं इसी बीच केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए कहा कि दिल्लीवासियों आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लेने जा रहा है। अपने बेटे को आशीर्वाद देने जरूर आना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS