भारत बंद: जाफराबाद मेट्रो के नीचे आधी रात को एकजुट हुईं प्रदर्शनकारी महिलाएं, एंट्री एग्जिट बंद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर-जाफराबाद इलाके में भारत बंद के समर्थन में आधी रात को ही महिला प्रदर्शनकारी एकजुट होने लगीं। वहीं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है और प्रवेश और निकासी गेट को बंद भी कर दिया गया है। इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रूकेगी।
इस्लामिक आतंकियों का एक और तमाशा , एक और सड़क बंद
— Subhash 🚩 🇮🇳 FC (@SubhashWBIN) February 23, 2020
दिल्ली की जाफराबाद की मैन रोड पर मुस्लिम समुदाय का कब्जा 😤
सेक्युलर हिन्दुओं, सिक्खों और खिलाओ लंगर और बांटो बिरयानी 😤#मुस्लिम_जिहाद_गजवा_ए_हिंद pic.twitter.com/sYoXCgyjmM
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बंद के साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने शनिवार देऱ रात को ही सीलमपुर-जाफराबाद सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद डीएमआरसी ने जाफराबाद स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया है।
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC): Entry & exit of Jaffrabad have been closed. Trains will not be halting at this station. https://t.co/b9WYsp3lhI pic.twitter.com/HHII7vLxCK
— ANI (@ANI) February 23, 2020
आधी रात को ही सीलमपुर रेड लाइट से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की तरफ महिला प्रदर्शनकारियों ने कूच किया था। प्रदर्शन में बड़ी तादाद में बुर्का पहनीं महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने हाथों में कैंडल जलाया और सीएए के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद द्वारा बुलाए गए 23 फरवरी के भारत बंद के साथ एकजुटता से सड़क जाम किया। और भीम आर्मी प्रमुख ने 23 फरवरी के भारत बंद के लिए समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली में कई विरोध प्रदर्शनों को संबोधित किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS