आनंद पर्वत में 16 वर्षीय लडके की चाकू घोंपकर की हत्या

आनंद पर्वत में 16 वर्षीय लडके की चाकू घोंपकर की हत्या
X
नई दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बुधवार देर रात 16 वर्षीय लड़के को लोगों ने चाकू मार दिये। कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बुधवार देर रात 16 वर्षीय लड़के को लोगों ने चाकू मार दिये। मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम कुणाल सिंह है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस को मौके से शराब की दो बोतलें और खाली गिलास मिले हैं। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शराब पीने के दौरान कुणाल का दूसरे लड़कों से झगड़ा हुआ होगा। इसी दौरान उन्होंने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया और वह मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस का मानना है कि अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, कुणाल, वजीरपुर, जेजे कॉलोनी में सपरिवार रहता था। परिवार में पिता भीम सिंह के अलावा मां व अन्य सदस्य हैं। कुणाल पिता के साथ ही पेंटर का काम करता था। इसका दूसरा घर गली नंबर-तीन थान सिंह नगर, नई बस्ती आनंद पर्वत में भी है। बुधवार रात को सूचना मिली कि गली नंबर-तीन थान सिंह नगर के पास एक लड़का खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक लड़का खून से लथपथ हालत में अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा है। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर लोकल पुलिस और क्राइम टीम पहुंच गई।

क्राइम टीम ने मौके से सक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को कुछ लड़कों के नाम बताए हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Tags

Next Story