Breaking: दिल्ली में एक डॉक्टर ने की आत्महत्या, आम आदमी पार्टी के विधायक पर लगा आरोप

दिल्ली के नेब सराय थाने के दुर्गा विहार में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। इस मामले में स्थानीय विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नेब सराय के दुर्गा विहार में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आप विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ खुदकुशी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
बता दें कि पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे उन्हें एक पीसीआर से कॉल आया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा है कि उसे स्थानीय विधायक की तरफ से लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आप विधायक प्रकाश जारवाल और उसके साथ अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जबरन पैसा वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS