निर्भया कांड के एक दोषी ने जीवनदान के लिए उपराज्यपाल के पास लगाई गुहार

नई दिल्ली में घटित निर्भया कांड के एक दोषी विनय शर्मा ने अब दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल से जीवनदान की गुहार लगाई है। दोषी ने गुहार लगाते हुए उपराज्यपाल को लिखा है कि मेरी मृत्युदंड को उम्रकैद में बदल दी जाए। विनय को भी कोर्ट ने तीन अन्य दोषियों के साथ फांसी की सजा सुना रखी है।
जानकारी अनुसार विनय ने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से उपराज्यपाल बैजल से मृत्यु दंड को कम करते हुए आजीवन कारावास में बदलने के लिए गुहार लगाई है। वकील अधिवक्ता एपी सिंह ने धारा 432 और 433 के तहत याचिका दायर करते हुए मौत की सजा निलंबित करने की मांग की है।
राजनिवास से जुड़े सूत्रों का कहना है की ऐसा पत्र आया है। उपराज्यपाल इस पर क्या फैसला लेंगे यह कहना मुश्किल है। बता दें कि 2012 के बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप व मर्डर केस के चारों दोषियों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने गत गुरुवार को एक नया डेथ वारंट जारी किया था।
जिसमें चारों दोषियों को 20 मार्च 2020 की सुबह 5.30 बजे फांसी दी जानी है। इसी फांसी से बचने के लिए निर्भया के एक दोषी विनय ने उपराज्यपाल से जीवनदान की गुहार लगाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS