Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज में शामिल एक व्यक्ति की दिल्ली में मौत

Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज में शामिल एक व्यक्ति की दिल्ली में मौत
X
Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में अब निजामुद्दीन मरकज में शामिल एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है।

Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो निजामुद्दीन मरकज में शामिल था।

ये है मामला

निजामुद्दीन मरकज के एक कोरोना वायरस संदिग्ध की आज दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में मौत हो गई है। वो मलेशिया का रहने वाला था। उसे हाल ही में राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मरकज में शामिल थे 1736 लोग

रिपोर्ट के अनुसार 1746 लोग मरकज में शामिल हुए थे। जिसमें से 216 लोग विदेशी थे और 1530 लोग भारतीय थे। वहीं 824 विदेशी 21 मार्च को देश के कई हिस्सो में तबलीगी एक्टिविटी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार 824 विदेशियों की जानकारी 21 मार्च को पुलिस से शेयर की गई थी ताकि उनकी मेडिकल जांच हो सके और उनको क्वारंटाइन किया जा सके। जिसके बाद 28 मार्च को राज्यों को निर्देश दिए गए थे कि जमात कार्यकर्ताओं के नाम कलेक्ट किए जाएं और उनको क्वारंटाइन किया जाए।

Tags

Next Story