पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य दानिश गिरफ्तार

पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य दानिश गिरफ्तार
X
नई दिल्ली की स्पेशल सेल ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य दानिश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस की माने तो आरोपी ने राजधानी में सीएए को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों के बीच नफरत फैलाने और गलत प्रचार किया था। आरोपी दानिश से पूछताछ करने के लिए कई एजेंसियां लोधी रोड़ स्थित ऑफिस पहुंची। एजेंसियां दानिश से पूछताछ कर यहां पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या विरोध प्रदर्शनों में पीएफआई ने फंडिंग की थी। अगर फंडिग हुई तो उस फंडिग में कौन-कौन लोग शामिल है।

नई दिल्ली की स्पेशल सेल ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य दानिश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस की माने तो आरोपी ने राजधानी में सीएए को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों के बीच नफरत फैलाने और गलत प्रचार किया था।

आरोपी दानिश से पूछताछ करने के लिए कई एजेंसियां लोधी रोड़ स्थित ऑफिस पहुंची। एजेंसियां दानिश से पूछताछ कर यहां पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या विरोध प्रदर्शनों में पीएफआई ने फंडिंग की थी। अगर फंडिग हुई तो उस फंडिग में कौन-कौन लोग शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी में पिछले कई माह से सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के दौरान उपद्रवियों ने यमुनापर में जमकर बवाल काटा था। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि दानिश का पीएफआई से लिंक है।

इसके बाद से पुलिस ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसे टैक्नीकल सर्विलांस पर लिया गया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में पता लगा कि वह पीएफआई का सदस्य है। वह करीब एक साल से संगठन से जुड़ा हुआ था। वह शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शनकारियों को खाना सप्लाई करता था।

एसआईटी ने भी एक आरोपी को पकड़ा

वहीं, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुए दंगे के दौरान एसआइटी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम लौकेश कुमार सोलंकी है। पुलिस ने उसे तकनीकि सर्विलांस और अन्य सबूतों के आधार पर पकड़ा है। उससे की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की भी पहचान की है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Tags

Next Story