स्वाति मालीवाल और AAP नेता नवीन जयहिन्द का तलाक, दोनों ने राजनीति में ऐसे की थी शुरुआत

स्वाति मालीवाल और AAP नेता नवीन जयहिन्द का तलाक, दोनों ने राजनीति में ऐसे की थी शुरुआत
X
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनके पति नवीन जयहिंद का तलाक हो गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनके पति नवीन जयहिंद का तलाक हो गया है। नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के हरियाणा संयोजक हैं। तलाक को लेकर स्वाति ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट शेयर कर जानकारी दी।

ट्वीट कर स्वाति मालीवाल ने लिखा कि ये पल बहुत ही दर्द देने वाला है। सबसे दर्दनाक क्षण तब होता है जब आपकी एक कहानी खत्म हो जाती है। मेरा भी अंत हो गया।

आगे लिखा कि मुझे नवीन ने तलाक दे दिया है। कभी-कभी सबसे अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। हमेशा हमें अपने उस जीवन की याद आती है, जो रिश्ता था। मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हम जैसे दूसरों को इस दर्द से निपटने के लिए हिम्मत दें।

जानकारी के लिए बता दें कि मालीवाल जुलाई 2015 में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनी थीं। उस वक्त वो आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता थीं। इस पद पर उनका कार्यकाल जुलाई 2018 में तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया। स्वाति इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। वह हाल ही में पोक्सो एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गई थीं।

स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद दोनों ने अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़कर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम किया। अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से ही की थी।

नवीन जयहिंद आप की हरियाणा इकाई के संयोजक हैं। उन्होंने साल 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था। मी टू आंदोलन के वक्त उनका एक बयान काफी सुर्खियों में रहा था। एमजे अकबर को मी टू के आरोप में अपना पद छोड़ना पड़ा था। मालीवाल ने अपने पति के बयान की आलोचना की थी।

Tags

Next Story