Delhi Election 2020 : आप सांसद संजय सिंह का विवादित बयान, कहा भाजपा को भगवान राम भी अब नहीं बचा सकते

Delhi Election 2020 : आप सांसद संजय सिंह का विवादित बयान, कहा भाजपा को भगवान राम भी अब नहीं बचा सकते
X
Delhi Election 2020 : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी पर हमला करने के चक्कर में यह बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली में अब भगवान राम भी बीजेपी को नहीं बचा सकते हैं।

Delhi Election 2020 : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दिल्ली में वोटिंग के दौरान विवादित बयान दिया है। मनोज तिवारी के अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने से खफा संजय सिंह ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा है कि भगवान राम भी बीजेपी को दिल्ली में नहीं बचा सकते हैं।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर दर्शन को लेकर निशाना साधा था। इससे खफा होकर आप सांसद संजय सिंह ने मनोज तिवारी पर पटलवार किया। लेकिन मनोज तिवारी पर निशाना साधने के चक्कर में विवादित बयान दे बैठे।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम इतनी अछूत भावना से देखती है बीजेपी। इस से ज्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान हो नहीं सकता। अभी भी आप उस युग में हैं जहां दलितों को मंदिर मैं प्रवेश नहीं दिया जाता था। श्री राम भी अब बीजेपी नहीं बचा सकते।


Tags

Next Story