Delhi Election 2020: अलका लांबा का AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल, कुमार विश्वास आए समर्थन में

Delhi Election 2020: अलका लांबा का AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल, कुमार विश्वास आए समर्थन में
X
Delhi Election 2020: दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बहस के दौरान आप कार्यकर्ता के थप्पड़ मारा है। कुमार विश्वास उनके समर्थन में उतर आए थे।

Delhi Election 2020: दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बहस के दौरान आप कार्यकर्ता के थप्पड़ मारा है। बेटे के खिलाफ टिप्पणी सुनने के बाद अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अलका लांबा ने मजनू का टीला में पोलिंग बूथ के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।

वहीं दूसरी तरफ अलका लांबा के समर्थन में कुमार विश्वास आ गए हैं। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपनी पूर्व साथी और विधायक पर अश्लील टिप्पणी करके व उसके बेटे के बारे में निहायत ग़लीज़ बात कहकर आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने अपने आका की ही औक़ात दिखाई है।

चांदनी चौक से कांग्रेस विधायक अलका लांबा ने असहमति और सार्वजनिक विवाद के बाद आप और सीएम अरविंद केजरीवाल से नाता तोड़ लिया था। इस बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से दिल्ली का चुनाव लड़ रही हैं।।

चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार, अलका लांबा ने टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में मतदान केंद्र संख्या 161 पर अपना वोट डाला है। अलका लांबा को आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी और भाजपा की सुमन गुप्ता के खिलाफ खड़ा किया जाता है।

Tags

Next Story