Delhi Election 2020: आज कहां हैं वो 5 लोग, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को असिस्टेंट कमिश्नर से नेता बना दिया

Delhi Election 2020: आज कहां हैं वो 5 लोग, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को असिस्टेंट कमिश्नर से नेता बना दिया
X
Delhi Election 2020: अन्ना आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। एग्जिट पोल में आप को बहुमत मिल रहा है। लेकिन केजरीवाल के पीछे और उनके साथ चलने वाले लोग आज कहां हैं जानें....

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का अतिंम दौर चल रहा है। जहां शनिवार को दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान किया गया। 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल वोटर प्रत्याशी 1,47,86,382 है, जो चुनावी मैदान में खड़ें 672 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले का राज छुपा हुआ है।

हालांकि कल के मतदान समाप्त होने के बाद से ही एग्जिट पोल का अनुमान शुरू हो गया था। जहां उम्मीद लगाया जा रहा है कि जनता एक फिर दिल्ली की सत्ता आप के हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की जनता से भी बीजेपी को करारा जवाब का सामना करना पड़ सकता है।

जन लोकपाल आंदोलन से उभर कर आए अरविंद केजरीवाल

2 अक्टूबर 2012 को अरविंद केजरीवाल जन लोकपाल आंदोलन के जरिए जनता के बीच आए थे। हालांकि इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के अलावा योगेंद्र, अन्ना हजारे, प्रशांत भूषण, स्वामी अग्निवेश, किरण बेदी का भी अहम हिस्सा रहा है, लेकिन राजनीतिक सफर में ज्यादा कुछ खास पकड़ नहीं बना सकें।

वहीं अरविंद केजरीवाल आदोंलन के दौरान अण्णा टोपी पहनी हुई थी, जिसपर उन्होनें लिखवाया था मैं आम आदमी हूं। तभी से उन्होनें अपनी एक नई पार्टी बनायी, जिसका नाम रखा गया आम आदमी पार्टी। जिसके बाद 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होनें अपना पहला कदम रखा, जहां जनता ने दिल्ली सीएम के रूप में चुना। यह सरकार एक साल तक ही चल पाई। इसके बाद 2015 में जनता ने दिल्ली में दुबारा मौका दिया।

जन लोकपाल आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वालें ये पांच लोग, जो राजनीतिक में छुट गए पीछे

योगेंद्र यादव- योगेंद्र यादव 2015 तक आम आदमी पार्टी के राजनीतिज्ञ रहे और जब उन्हें 2015 में आम आदमी पार्टी से निकला गया तब उन्होंने प्रशांत भूषण के साथ मिलकर अपनी पार्टी स्वराज अभियान संगठन की स्थापना की, जिसके तहत भारतीय किसानों की गंभीर समस्या को लेकर काफी कार्य कर रहे है।

प्रशांत भूषण- प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्हे भ्रष्टाचार, विशेष रूप से न्यायपालिका के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन के लिए जाना जाता हैं। अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए आंदोलन में प्रमुख सहयोगी रहे हैं।

स्वामी अग्निवेश- जन लोकपाल आंदोलन में स्वामी अग्निवेश का अहम रोल माना जाता है। साथ ही जंतर-मंतर पर अन्ना के अनशन के दौरान अग्निवेश भी पूरे समय अन्ना के साथ खड़े रहे। हालांकि अभी अग्निवेश भारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक की सेवा में जुट गए है।

किरण बेदी- किरण बेदी अन्ना हजारे के जन लोकपाल आंदोलन का अहम हिस्सा मानी जाती है। जिसके बाद उन्होनें राजनीतिक में अपना कदम रखा। जो अभी पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पदभार संभाले हुए है।

अन्ना हजारे- अन्ना हजारे जन लोकपाल आंदोलन के लिए जाने जाते है। जिन्होनें इस आंदोलन के लिए जंतर-मंतर पर अनशन शुरू कर दिए थे। अभी ये समाजिक सेवा के रूप में कार्य कर रहे है।

Tags

Next Story