Delhi Election 2020: जानें कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान और कम, इस पार्टी को मिलेगा फायदा

Delhi Election 2020: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान हो गया है। दिल्ली की 70 सीटों पर 58 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान मटिया महल सीट पर हुआ है। जबकि सबसे कम शकूर बस्ती में लोगों ने वोट डाला है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक 13,750 केंद्रों पर वोटिंग हुई। सुबह हल्की ठंड होने के कारण मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या कम देखी गई थी। लेकिन दोपहर होते-होते मतदान करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई थी। शाहीन बाग में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण हो गया है।
इस बार विधानसभा चुनाव में 58% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान मतिया महल सीट पर हुआ। वहीं सबसे कम मतदान शकूर बस्ती सीट पर रहा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे आम आदमी पार्टी को फायदा होगा। मतिया महल सीट पर 68.35% मतदान हुआ। वहीं शकूर बस्ती सीट पर सबसे कम 37.49% मतदान रहा। आइए जानें 70 विस सीटों पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ।
1. नरेला: (61.81)
2. बरारी: (48.60)
3. तिमारपुर: (51.17)
4. आदर्श नगर: (53.25)
5. बादली: (56.23)
6. रिठाला: (51.20)
7. बवाना: (41.95)
8. मुंडका: (57.00)
9. किरारी: (55.67)
10. सुल्तानपुर माजरा: (50.34)
11. नांगलोई जाट: (53.15)
12. मंगोलपुरी: (59.59)
13. रोहिणी: (58.80)
14. शालीमार बाग: (45.68)
15. शकूर बस्ती: (37.49)
16. त्रि नगर: (60.97)
17. वज़ीरपुर: ( 57.05)
18. मॉडल टाउन: (55.85)
19. सदर बाजार: (60.74)
20. चांदनी चौक: (46.21)
21. मतिया महल: ( 68.35)
22. बल्लीमारान: (47.35)
23. करोल बाग: (54.79)
24. पटेल नगर: (42.55)
25. मोती नगर: ( 51.85)
26. मादीपुर: (60.73)
27. राजौरी गार्डन: (44.70)
28. हरि नगर: (57.35)
29. तिलक नगर: (58.60)
30. जनकपुरी: (59.12)
31. विकासपुरी: (56.79)
32. उत्तम नगर: (49.83)
33. द्वारका: (58.79)
34. मटियाला: (47.36)
35. नजफगढ़: (68.00)
36. बिजवासन: (46.93)
37. पालम: (66.00)
38. दिल्ली कैंट: (39.52)
39. राजिंदर नगर: (55.44)
40. नई दिल्ली: (42.00)
41. जंगपुरा: (43.35)
42. कस्तूरबा नगर: (49.19)
43. मालवीय नगर: (59.20)
44. आरके पुरम: (50.92)
45. महरौली: (46.59)
46. छतरपुर: (48.80)
47. देवली: (59.19)
48. अंबेडकरनगर: (52.75)
50. ग्रेटर कैलाश: (60.00)
51. कालकाजी: (53.82)
52. तुगलकाबाद: (54.30)
53. बदरपुर: (53.99)
54. ओखला: (50.05)
55. त्रिलोकपुरी: (43.22)
56. कोंडली: (60.84)
57. पटपड़गंज: (56.11)
58. लक्ष्मी नगर: (54.95)
59. विश्वास नगर: (58.68)
60. कृष्णा नगर: (62.51)
61. गांधी नगर: (58.91)
62. शाहदरा: (59.26)
63. सीमापुरी: (63.00)
64. रोहतास नगर: (44.20)
65. सीलमपुर: (60.63)
66. घोंडा: (60.52)
67. बाबरपुर: (60.26)
68. गोकलपुर: (61.93)
69. मुस्तफाबाद: (66.29)
70. करावल नगर: (63.24)
2015 में हुआ सबसे ज्यादा मतदान
यदि पिछले विधानसभा-लोकसभा चुनावों से तुलना की जाए तो सबसे ज्यादा मतदान 2015 में हुआ है। 2015 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली में 67.12% मतदान हुआ। 2013 में 65.63% योग्य दिल्लीवासी मतदान के लिए निकले और 2008 के चुनावों में यह आंकड़ा 57.58% था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS