Delhi Election 2020 : भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने ली ये शपथ, अरविंद केजरीवाल चुनाव नहीं हारे तो कभी नहीं करेंगे ये काम

Delhi Election 2020 : भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने ली ये शपथ, अरविंद केजरीवाल चुनाव नहीं हारे तो कभी नहीं करेंगे ये काम
X
Delhi Election 2020 : नई दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी सुनील यादव ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हारेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वो जीवन भर संगठन का कार्य करेंगे। कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Delhi Election 2020 : नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने सीएम अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने का दावा किया है। यदि सुनील यादव का दावा सही साबित हुआ तो शीला दीक्षित को हराने वाले अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट गंवा बैठेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा ने सुनील यादव को टिकट दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुनील यादव ने देर रात ट्विट किया है। सुनील यादव ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हारेंगे। नई दिल्ली सीट पर भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा है कि अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा। जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूँगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

भाजपा के नेता सुनील यादव ने नई दिल्ली सीट से टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि संगठन ने मेरे ऊपर भरोसा किया, इसके लिए आभार।


Tags

Next Story