Delhi Election 2020: सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस गोल, फिर नहीं खुलेगा खाता

Delhi Election 2020: सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस गोल, फिर नहीं खुलेगा खाता
X
Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा में सभी 70 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। 11 फरवरी को आने वाले चुनाव परिणाम से पहले हुए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी का खाता खुलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। बीते कई दिनों से दिल्ली की जनता सभी पार्टियों के बड़े बड़े नेताओं के वायदे सुन रही थी। आज दिल्ली की जनता ने अपनी बात एवीएम में दर्ज कर दी जो 11 फरवरी को सबके सामने आ जाएगी।

चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल हमारे सामने हैं। अलग-अलग एजेंसी और मीडिया द्वारा जारी किए गए सभी एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनते नजर आ रहे हैं। बीजेपी को लगभग 10 से 20 सीटें मिल रही हैं। इन सब के बीच दिल्ली की सत्ता पर सबसे अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी एक बार फिर शून्य पर नजर आ रही है। आइए देखते हैं कि किस एग्जिट पोल में कांग्रेस को जीरो सीट मिलती नजर आ रही है।

टाइम्स नाउ-सी वोटर (Times Now-C Voter)- Congress Delhi - 0

टाइम्स नाउ सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी 44 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इस एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में बीजेपी 26 सीटें तक निकाल सकती है लेकिन सभी एग्जिट पोल के अनुसार इस पोल में भी कांग्रेस शून्य पर ही दिखाई दे रही है।

इंडिया टीवी-आईपीएसओएस (India Tv-IPSOS)- Congress Delhi - 0

इंडिया टीवी-आईपीएसओएस (India Tv-IPSOS) एग्जिट पोल के अनुसार भी कांग्रेस शून्य पर दिखाई दे रही है। इस एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी बहुमत से अधिक सीटों पर सीधे सीधे जीत रही है।

रिपब्लिक - जनकी बात (Republic - Jan Ki Baat)- Congress Delhi - 0

रिपब्लिक एग्जिट पोल के अनुसार भी कांग्रेस पार्टी खाता नहीं खोल रही है। अगर पोल के अनुसार कांग्रेस पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं करती है तो यह कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक हार होगी। इससे पहले 2015 विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी शून्य पर रही थी।

ABP Exit Poll- Congress Delhi - 0

एबीपी एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में आप पार्टी फिर सत्ता में काबिज होने वाली है वहीं कांग्रेस पार्टी को मिनिमन शून्य सीट मिल रही है।

लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस पार्टी खाता भी नहीं खोल रही है और अगर कहीं किसी एग्जिट पोल में कांग्रेस को कुछ सीटें मिलती हुई दिख रही है तो वो मैक्सिमम में न कि मिनिमम में। कांग्रेस 2015 के विधानसभा में खाता भी नहीं खोल सकी थी।

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया - 0

आजतक-इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया की तरफ से किए गए एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को जीरो सीट मिलती नजर आ रही हैं। इंडिया टुडे ने 59 से 68 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलने का अनुमान जताया है। जबकि भाजपा 2 से 11 सीटें मिलने की बात कही है। जबकि कांग्रेस को 0 सीट दी है।

कांग्रेस के लिए नहीं नई बात

कांग्रेस के दिल्ली के चुनाव में जीरो सीट मिलना नई बात नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। कांग्रेस 2015 विधानसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीत सकी थी।

Tags

Next Story