Delhi Election 2020: दिल्ली चुनाव से एक दिन पहले गोलीबारी, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई है। दो अज्ञात लोगों ने आज दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी की। एक दुकानदार के अनुसार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की और अपनी बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें साफ दिख रहा है कि पीछे बैठे शख्स ने गोली चलाई और फिर दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस इन बदमाशों का पता लगा रही है।
#WATCH CCTV footage of two unidentified persons opening fire in front of a shop in Delhi's Jafarabad area earlier today. Police investigation is underway. pic.twitter.com/k7yrqoCCw8
— ANI (@ANI) February 7, 2020
कल दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है और ऐसे में खुलेआम गोलीबारी की घटना से लोगों में भय का माहौल है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पहले भी हो चुकी है गोलीबारी
दिल्ली में चुनावी हलचल शुरु होने के बाद से अभी तक तीन बार गोलीबारी हो चुकी है। जिसमें से एक दिल्ली पुलिस के सामने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दौरान हुई थी। दूसरी शाहीन बाग में और तीसरी जामिया में हुई थी। बता दें कि दिल्ली में चुनाव को देखते हुए लगभग चालीस हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS