Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, BJP के दिग्गज करेंगे रैलियां

Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने बड़े चेहरों को मैदान में उतारने वाली है। गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोज तिवारी, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, स्मृति ईरानी और रवि किशन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जैसे कई बड़े चेहरे आज दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली में रोड शो करने वाले है। गृहमंत्री अमित शाह आज सीमापुरी, हरि नगर और मादीपुर में रोड शो करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सुल्तानपुर माजरा और मुंडका में रोड शो करने वाले है। इसके साथ ही कई पार्टी के नेता आज नुक्कड़ सभाएं करने वाले हैं।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मालवीय नगर विधानसभा, छतरपुर विधानसभा के आया नगर, और हंसा चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है की विधानसभा चुनाव के सभी राजनीतिक दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है। प्रचार अभियान के दिन से ही मुख्यमंत्री केजरीवाल लगतार अपना रोड शो कर रहे है। दिल्ली चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उतरे और कई रैलियों को संबोधित किया।
जनता को लुभाने के लिए बीजेपी, आप और कांग्रेस अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। शनिवार 8 फरवरी को दिल्ली में चुनाव होने है। और 11 फरवरी को परिणाम आने है। परिणाम आते ही राज्य में किसकी सरकार आनी है यह भी साफ हो जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS