Delhi Election Results : आम आदमी पार्टी को हुआ इन 5 सीटों पर नुकसान, इन नेताओं ने मारी बाजी

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने शुरू हुए तो आम आदमी पार्टी ने बहुमत से कहीं अधिक बढ़त बनाए रखी जो अंत तक कायम रही। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बारी केंद्र की पार्टी बीजेपी को बुरी तरह हराया है जबकि कांग्रेस का तो खाता भी खुलने नहीं दिया है।
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता और अरविंद केजरवाल कह रहे हैं कि दिल्ली की जनता ने उन्हें काम के आधार पर वोट दिया है लेकिन फिर भी दिल्ली में कुछ सीटें ऐसी है जिन पर आम आदमी पार्टी वापसी नहीं कर पाई है और इन सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। आइए उन सीटों पर नजर दौड़ाते हैं जिन सीटों को बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के हाथों से छीना है।
करावल नगर विधान सभा Karawal Nagar Vidhan Sabha
करावल नगर विधानसभा पर सबकी निगाहें इसलिए भी टिकी हुई थी क्योंकि करावल नगर से बीजेपी के शीर्ष नेता मोहन सिंह बिष्ट मैदान में थे। मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की करावल नगर विधान सभा से 5वी बार विधायक चुने गए हैं। मोहन सिंह बिष्ट सबसे पहले 1998 में जीतकर विधायक बने थे जिसके बाद उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई।
इसके बाद मोहन सिंह बिष्ट 2013 में भी जीते लेकिन 2015 विधानसभा चुनाव में यहां आप पार्टी के कपिल मिश्रा ने जीत दर्ज की थी जो अब बागी होकर भाजपा में है। करावल नगर से से मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश को 8223 वोटों से हरा दिया है।
घोंडा विधानसभा Ghonda Vidhan Sabha
दिल्ली की घोंडा विधान सभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने सिटिंग एमएलए श्री दत्त शर्मा को दोबारा मौका दिया लेकिन जनता श्री दत्त को दोबारा एमएलए बनाने के मूड में नहीं दिखी। आपको बता दें कि 2015 विधानसभा में श्री दत्त ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और बीजेपी के साहिब सिंह चौहान और कांग्रेस के भीषम शर्मा को मात दी थी।
2020 विधान सभा चुनाव में घोंडा सीट से बीजेपी के अजय महावर ने 28370 वोटों से सिटिंग एमएलए श्री दत्त शर्मा को हराया है। भारतीय जनता पार्टी के अजय महावर ने 81797 वोट हासिल किए जबकि दत्त को 53427 वोट मिले हैं।
रोहतास नगर विधान सभा Rohtas Nagar Vidhan Sabha
रोहतास नगर विधान सभा पर भाजपा प्रत्याक्षी जितेंद्र महाजन ने आम आदमी पार्टी की सिटिंग एमएलए सरिता सिंह को हराया है। जितेंद्र महाजन ने सरिता सिंह और आम आदमी पार्टी से इस सीट को छीन लिया है। जितेंद्र महाजन 52 फीसदी मत हासिल करते हुए 13241 मतों से हराया है। बीजेपी के जितेंद्र महाजन को 83873 और आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को 60389 वोट हासिल हुए हैं।
गांधी नगर विधानसभा Gandhi Nagar Vidhan Sabha
गांधी नगर विधानसभा सीट पर विधायक नहीं बदला बस उस विधायक की पार्टी बदली है। दरअसल गांधी नगर से चुनाव जीते बीजेपी के अनिल कुमार बाजपाई ने 2015 विधानसभा में भी जीत दर्ज की थी लेकिन उस समय वो आम आदमी पार्टी में थे। गांधी नगर विधानसभा 2020 में अनिल कुमार बाजपाई को 48824 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे आप के नवीन चौधरी को 42745 वोट मिले हैं।
बदरपुर विधानसभा
दिल्ली के बदरपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याक्षी राम सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की है। बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी को मात दी है। यह सीट 2015 में आम आदमी पार्टी ने जीती थी जबकि 2020 में भारी बहुमत मिलने के बावजूद आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS