Delhi Election Results 2020: डेढ़ साल में आठवां राज्य हारने की तरफ भाजपा, इन विधानसभा चुनावों में भी मिली करारी हार

Delhi Election Results 2020: डेढ़ साल में आठवां राज्य हारने की तरफ भाजपा, इन विधानसभा चुनावों में भी मिली करारी हार
X
Delhi Election Results 2020: दिल्ली की सत्ता भी भाजपा के हाथ इस बार भी नहीं लगी है। इसके अलावा कई राज्य भाजपा से छिन गए हैं। इन राज्यों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझान सामने आ गए हैं। इस वक्त आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी दूसरे नंबर पर चल रही है। करीब डेढ़ साल के भीतर भाजपा आठवें राज्य में चुनाव हारने की तरफ बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी का राज्यों में प्रदर्शन बेहतर होने के बजाए लगातार खराब होता जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ भाजपा पिछले डेढ़ साल में आठवां राज्य हारने की तरफ आगे बढ़ रही है। सियासी नक्शे से देखा जाए तो महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, पुडुचेरी, झारखंड की तरह दिल्ली में भी मोदी का लहर फीकी पड़ती नजर आ रही है।

सियासी नक्शे से इन राज्यों में बीजेपी का पत्ता साफ

बीजेपी में मोदी की लहर जितनी तेजी से हर राज्यों में अपना परचम लहराया था, ठीक उतने ही तेजी से लगभग सभी राज्यों से साफ होता नजर आ रहा है। दिल्ली में बीजेपी की यह पहली हार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, पुडुचेरी, झारखंड में अपनी सत्ता गंवा चुकी है।

भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए पिछले दो सालों में सात राज्यों से साफ हो चुका है। पिछली बार दिल्ली में महज 3 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार मोदी की लहर का बेहतर प्रदर्शन देखने को उम्मीद थी, लेकिन दिल्ली की जनता ने सीएए के मुद्दों पर बीजेपी को करारा जवाब दिया है।

वहीं दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 48 सीटों पर जीत के अनुमान के साथ सत्ता में आने की उम्मीद जताई थी। हालांकि ये अनुमान गलत साबित हुए। इसी के साथ भाजपा के लिए देश का सियासी नक्शा भी नहीं बदला।

Tags

Next Story