Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हार गई बीजेपी, मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को दी शुभकामनाएं

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। जिसमें आप पार्टी को बहुमत के साथ जीत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। इसको लेकर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली विधानसभा के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं, उन्होंने बहुत कुछ किया है। मैं दिल्ली के लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह लोगों की उम्मीदों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Manoj Tiwari, Delhi BJP chief: I thank the people of Delhi. I thank our party workers for their hardwork, they've done a lot. I accept the mandate of people of Delhi & congratulate Arvind Kejrwial. I hope he'll perform well as per the expectations of the people. #DelhiResults pic.twitter.com/aZGOIEJz0s
— ANI (@ANI) February 11, 2020
बता दें कि दिल्ली चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों के बाद मनोज तिवारी का बयान आया था कि मैं एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं करता। दिल्ली में बीजेपी 47 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगी। लेकिन दिल्ली चुनाव के नतीजों में भी बीजेपी एक बार फिर बुरी तरह से हारती हुई नजर आ रही है। अपनी हार को स्वीकार कर मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS