Delhi Election Results 2020: गांधी नगर सीट पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को पछाड़कर बीजेपी के अनिल कुमार बाजपाई ने जीत हासिल की

Delhi Election Results 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज मतों की गिनती हो रही है। मतों की गिनती के दौरान चौंका देना वाला रुझान सामने आया है। गांधीनगर सीट से भाजपा के अनिल कुमार बाजपेई ने जीत हासिल की है। गांधीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अरविंद सिंह लवली, भाजपा के अनिल कुमार बाजपाई और आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी के बीच मुकाबला था।
बता दें कि शुरुआत में आप के नवीन चौधरी आगे चल रहे थे। लेकिन अनिल कुमार लगभग 6000 हजारों वोट से विजयी हुए हैं।
कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में अरविंद सिंह लवली मंत्री रह चुके हैं। चार बार विधायक रहे लवली 2017 में भाजपा में चले गए थे। साल 2018 में फिर से कांग्रेस में आ गए थे। 2015 में लवली को अनिल कुमार वाजपेयी एक बार पहले भी हरा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS