Delhi Election Results : कृष्णा नगर विधानसभा से एस के बग्गा की जीत, कांटे की टक्कर का चला मुकाबला

Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के एस के बग्गा ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की है। इससे पहले यहां से बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। सभी लोगों की नजरें इस कृष्णा विधानसभा पर टिकी हुई थी। शुरुआत में पिछड़ने के बाद एस के बग्गा ने जीत हासिल की। दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के एस के बग्गा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ए एन गोयल और कांग्रेस के वालिया के बीच मुकाबला था।
एस के बग्गा को मिले 72111 वोट
एडवोकेट एस के बग्गा को 72111 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी और दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याक्षी अनिल गोयल को 68116 वोट मिले हैं। आम आदमी प्रत्याक्षी एस के बग्गा को वोट शेयर का कुल 49.1 परसेंट मिला है जबकि भाजपा के अनिल गोयल को 46.38 वोट शेयर मिला है।
दिल्ली चुनाव 2020
दिल्ली चुनाव 2020 70 विधानसभा सीटों में 8 फरवरी को सफलतापूर्वक किया गया था। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। यह मतदान पिछले चुनाव से करीब 5 फीसदी कम रहा है। रिजल्ट को मुताबिक इस बार भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS