Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया

Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
X
Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव के नतीजों में कांग्रेस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। जिसके बाद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया अपनी ही पार्टी पर भड़क उठे।

Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ जीत गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया। उसके बाद से ही कांग्रेस के उपर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही है। साथ ही कांग्रेस के नेता भी अपनी पार्टी से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी ही पार्टी पर भड़क उठे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में हमारी पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक है। कांग्रेस में अब नई विचारधारा, नई सोच और नई कार्यप्रणाली की सख़्त जरूरत है। हमारा देश बदल चुका है और अब हमें भी बदलने की जरुरत है। हमें देश के लोगों से जुड़ना होगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पार्टी को जरूर मंथन करना चाहिए और देखना चाहिए कि कांग्रेस की देश को जरूरत है।

आप सांसद सुशील गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया

पीसी चाको के शीला दीक्षित पर की गई टिप्पणी पर आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में खत्म हो चुकी है। कांग्रेस को दिल्ली के लोगों ने 2015 में वेंटिलेटर पर भेज दिया था और इस चुनाव में वो कोमा में चली गई है। दिल्ली के अंदर एक दूसरे पर दोषारोपण करना कांग्रेस की परंपरा बन गई है।

पी.सी. चाको ने शीला दीक्षित पर की थी टिप्पणी

पी.सी. चाको ने कहा था कि कांग्रेस का पतन 2013 में ही शुरु हो गया था जब शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थी। लेकिन बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने कांग्रेस के पतन के लिए शीला दीक्षित को जिम्मेदार नहीं ठहराया। बल्कि ये बताया कि कैसे धीरे धीरे कांग्रेस का पतन शुरु हुआ और कांग्रेस का वोट आप पार्टी को चला गया।

Tags

Next Story