Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में संगम विहार से आप प्रत्याशी दिनेश मोहनिया की हुई जीत

Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। दिल्ली की संगम विहार विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दिनेश मोहनिया को जीत मिली है। भाजपा के प्रत्याशी को 42522 मतों से हराया है।
दिल्ली की संगम विहार विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दिनेश मोहनिया, जनता दल यूनाइटेड के शिव चरण लाल गुप्ता और कांग्रेस के पूनम आजाद के बीच मुकाबला था। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के शिव चरण लाल गुप्ता को 42522 मतों से हराया है। बहुजन समाज पार्टी के सुरेश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे हैं, उन्हें कुल 2930 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की पूनम आजाद को 2604 वोट मिले हैं।
दिल्ली चुनाव 2020
दिल्ली चुनाव 2020 70 विधानसभा सीटों में 8 फरवरी को सफलापूर्वक किया गया था। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। यह मतदान पिछले चुनाव से करीब 5 फीसदी कम रहा है। रिजल्ट को मुताबिक इस बार भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS