Delhi Election Results : हार की समीक्षा करेगी भाजपा, प्रदेश संगठन में होगा बदलाव

Delhi Election Results : दिल्ली में अपेक्षित चुनाव परिणाम न मिलने से हैरान भाजपा नेतृत्व इसी महीने हार की समीक्षा करेगी। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित संगठन में बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं।
लोकसभा चुनाव में भाजपा को तकरीबन 56 फीसदी मतों के साथ ही सभी सातों लोकसभा सीटो पर सफलता मिली थी। बावजूद गत वर्ष देश भर में चलाए सदस्यता अभियान के समय भाजपा का खास फोकस दिल्ली में था। पार्टी ने तकरीबन 30 फीसदी नए सदस्य भी बनाए थे।
इस लिहाज से उसे उम्मीद थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन इस बार बेहतर होगा और उसका 21 साल का सत्ता का वनवास भी खत्म हो सकता है। इसी के चलते निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाला। गुटबाजी की संभावनाओं को खत्म करने के लिए तय किया गया कि पार्टी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा चुनाव बाद करेगी। यही नहीं शाह ने लगातार रैलियां व नुक्कड़ सभाएं करते हुए दल्लिी को तकरीबन मथ ही डाला।
आखिरी तीन दिन तो पार्टी के 250 सांसदों को भी मोर्चे पर झोंक दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। लेकिन चुनाव परिणाम तकरीबन 2015 के जैसा ही रह गया। इससे शीर्ष नेता हैरान हैं। लेकिन मामला गंभीर होने के चलते जल्दी में पार्टी कोई सतही प्रतक्रियिा देने के मूड में नहीं है। सूत्रों के अनुसार,इसी माह दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी के शीर्ष नेता मंथन करेंगे।
हालांकि संकेत अभी से है कि दिल्ली प्रदेश संगठन में पार्टी बड़ा बदलाव कर सकती है। वैसे भी दिल्ली में अभी संगठन के चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही इस चुनाव को पूरा कर पार्टी मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी की जगह किसी अन्य नेता को यह जम्मिेदारी सौंप सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS